कांग्रेस के पूर्व सांसद तिलकधारी सिंह का निधन
गिरिडीह, 21 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी से काेडरमा के पूर्व सांसद रहे तिलकधारी सिंह का निधन सोमवार को हाे गया । तिलकधारी सिंह काेडरमा में पार्टी के वरिष्ठ नेता थे और वे यहां से दो बार सांसद चुने गये थे। 85 वर्षीय तिलकधारी सिंह ने नवजीवन अस्पताल में अंतिम सांस ली । गिरिडीह जिले के देवरी प्रखण्ड के चतरो में बाबू पंचानन सिंह के पुत्र दिवंगत सिंह तीन भाईयों में सबसे छोटे थे। 1968 में शिक्षक की नौकरी छोड़कर सार्वजनिक जीवन की राह पकडी । 1973 में मुखिया पद का चुनाव लड़ा और जीते और यही से सक्रिय राजनीति की यात्रा शुरू हुई । 1974 में गिरिडीह जिला परिषद के अध्यक्ष बने । 1977 में गिरिडीह जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बने । 1980 में कांग्रेस के टिकट पर धनवार से विधायक बने । 1984 और 1999 में कोडरमा के सांसद निर्वाचित हुए । अलग राज्य गठन के बाद भी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहे। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णां देवी , पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी , प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष डा रविन्द्र राय , राज्यसभा सांसद डा सरफराज अहमद , मंत्री सुदिव्य कुमार , पूर्व विधायक विनोद सिंह , विधायक डा मंजू कुमारी सहित अन्य शामिल है।
—————