फिल्म अभिनेता-निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Share

फिल्म अभिनेता-निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

रांची, 04 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मशहूर फिल्म अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मनोज कुमार का निधन भारतीय सिनेमा और कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मरांग बुरु से प्रार्थना की कि वे शोकाकुल परिजनों को इस दुःखद घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें।

—————