फतेहाबाद: विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में सीएम सैनी ने पेश किया नायाब बजट: रणधीर पनिहार

Share

फतेहाबाद: विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में सीएम सैनी ने पेश किया नायाब बजट: रणधीर पनिहार

फतेहाबाद, 22 मार्च (हि.स.)। नलवा के विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त मंत्री के रूप में अपना नायाब आम बजट पेश किया है। इस बजट में किसान, मजदूर, व्यापारी, महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं, कमेरे हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा गया है। नलवा विधायक शनिवार को फतेहाबाद में बीजेपी के जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। भाजपा के नए जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा व अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक दुड़ाराम, चेयरमैन भारत भूषण मिड्ढ़ा, वेद फुलां, पूर्व जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा मौजूद रहे।

पत्रकारों से बातचीत करते विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि बजट में किसानों के लिए सब्सिडी का जो प्रावधान रखा है, उससे किसानों में उत्साह है। कृषि क्षेत्र और किसानों को इससे मजबूती मिलेगी। महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना से प्रदेश की मातृशक्ति और अधिक सशक्त होगी। युवाओं के लिए आपार नौकरियां व रोजगार के संसाधन पैदा होंगे। व्यापारियों, दुकानदारों व कमेरे वर्ग को आर्थिक मजबूती मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों का जीवन और सुविधाजनक हो सकेगा। उन्होंने कहा कि संकल्प से सिद्धि के संदर्भ में भी सरकार द्वारा उल्लेखनीय प्रगति की गई है।

संकल्प पत्र में किए गए १9 वायदे पहले ही पूंरे हो चुके हैं और १4 वर्तमान में प्रगति पर हैं। इस बजट की स्वीकृति के साथ आगामी वित्तीय वर्ष में अतिरिक्त 90 वादे पूरे किए जाएंगे, जो हरियाणा के विकास की प्रगति को और भी तेजी देंगे बढ़ाएंगे। विधायक रणधीर पनिहार ने आगे कहा कि हरियाणा सरकार के कुशल वित्तीय प्रबंधन और आर्थिक नीतियों के परिणामस्वरूप राज्य की अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। विधायक पनिहार ने बताया कि हरियाणा सरकार ने विकसित हरियाणा, विकसित भारत के लिए 6 महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किये है जिसके अंतर्गत हरियाणा को ‘भविष्य सक्षम’ बनाने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर नाम से नया विभाग बनाया जाएगा। प्रदेश की युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए संकल्प प्राधिकरण का गठन किया जाएगा। हरियाणा में 50 लाख नए रोजगार उत्पन्न करने के लिए मिशन हरियाणा-2047 शुरू किया गया है।