पुलिस ने उतरवाए 20 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर - सरस जनवाद

पुलिस ने उतरवाए 20 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर

Share

पुलिस ने उतरवाए 20 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर

हरिद्वार, 25 फ़रवरी (हि.स.)। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर मानक से ऊपर बज रहे लाउडस्पीकरों को उतरवाया।

प्रचलित बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत थाना पथरी ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से निर्धारित मानक से ऊपर बज रहे लाउडस्पीकरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 मस्जिदों व 08 मंदिरों से लाउडस्पीकर हटाए गए।