हिसार : सभी कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय के विकास में दिया अह्म योगदान : प्रो. बीआर कम्बोज

Share

हिसार : सभी कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय के विकास में दिया अह्म योगदान : प्रो. बीआर कम्बोज

एचएयू में सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित

हिसार, 11 फरवरी (हि.स.)। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर

कम्बोज ने ​कहा है कि सभी कर्मचारियों ने मिलकर विश्वविद्यालय को ऊंचाई पर ले जाने

में अह्म योगदान दिया है। यह सभी के प्रयासों का ही नतीजा है कि विश्वविद्यालय आज अंतरराष्ट्रीय

स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाए हुए है, आपके योगदान का ऋण उतारा नहीं जा सकता। कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज मंगलवार को विश्वविद्यालय के फ्लैचर भवन के सभा कक्ष

में सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए आयोजित सेवा सम्मान समारोह में उन्हें संबोधित कर

रहे थे। उन्होंने गत मई, जून व जुलाई माह के दौरान 30 सेवानिवृत हुए विश्वविद्यालय

के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कुलपति

ने इन सेवानिवृत कर्मचारियों के सुखद भविष्य की कामना करते हुए उनकी सेवाओं की प्रशंसा

की। उन्होंने कहा कि वे अपने आपको सेवानिवृत न समझकर परिवार व समाज को अपनी सेवाएं

प्रदान करें। उन्हें विश्वविद्यालय से जुड़े रहकर भी उसके विकास में अपना सकारात्मक

योगदान देते रहना चाहिए। उन्होंने उनसे विश्वविद्यालय के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखने

और कर्मचारियों को भावी पीढ़ी से अपने अनुभव साझा करने का आहवान किया ताकि वे भी उनकी

भान्ति सहनशीलता के साथ कार्य निष्पादन कर सकें। प्रो. कम्बोज ने कर्मचारियों से कहा

कि जब कभी भी रिटायर्ड कर्मचारी विश्वविद्यालय में आए तो उन्हे उचित मान सम्मान दिया

जाए।

विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक नवीन जैन ने सेवानिवृत हुए कर्मचारियों का

स्वागत किया। उन्होंने कहा इस विश्वविद्यालय के दरवाजे सदैव सेवानिवृत कर्मचारियों

के लिए खुले हैं। वह अपने कार्य के लिए किसी भी समय यहां आ सकते हैं। उन्होंने सेवानिवृत

हुए कर्मचारियों को मिलने वाले सभी सेवानिवृति लाभों की विस्तार से जानकारी दी। रजिस्ट्रार

डॉ. पवन कुमार ने सेवानिवृत वैज्ञानिकों व कर्मचारियों को बधाई दी, साथ ही उनके अच्छे

स्वास्थ्य व लम्बी उम्र की कामना की। इस अवसर पर मीडिया एडवाइजर डॉ. संदीप आर्य, एसवीसी

कपिल अरोड़ा व उप वित्त नियंत्रक शोभित कपूर भी उपस्थित थे।

विश्वविद्यालय से गत तीन माह में कुल 7 वैज्ञानिक तथा 23 गैरशिक्षक कर्मचारी

सेवानिवृत्त हुए। वैज्ञानिकों में डॉ. नीरज कुमार, डॉ. मंजू महता, डॉ. सीमा रानी, डॉ.

अपर्णा, डॉ. रामदयाल पंवार, डॉ. यशपाल सिंह सोलंकी व डॉ. पूनम कुंडू शामिल हैं। गैर-शिक्षक

कर्मचारियों में अजीत सिंह, रमेश चन्द्र चौधरी, अशोक कुमार, ओमप्रकाश, वासुदेव, धर्मबीर

सिंह, महेन्द्र सिंह, सूरजभान, जयसिंह, मोमन राम, भगवान दास, चोहल सिंह, हंसराज, राजकुमार,

फकीर चंद, राजपति, उमेद सिंह, लखन लाल, आनंद प्रकाश, महेन्द्र पाल सोनी, मोरध्वज, परमा

तथा रूप चंद शामिल है।