दमोह : तेंदूखेडा एसडीएम सौरभ गंधर्व के विरूद्ध पटवारी लामबंद
दमोह, 17 जनवरी (हि.स.)। तेंदूखेडा एसडीएम सौरभ गंधर्व के विरूद्ध पटवारियों ने एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी की एवं एक ज्ञापन कलेक्टर सुधीर कोचर के नाम सौंपते हुये कार्यवाही की मांग की है।
शुक्रवार को बडी तादाद में पटवारी दमोह कलेक्टर कार्यालय के पास एकत्रित हुये और एक रैली के रूप में नारे लगाते हुये ज्ञापन देने पहुंचे। उनका आरोप है कि तेंदूखेडा अनुविभागीय दण्डाधिकारी लगातार पटवारियों से अभद्रता करते हैं। असंवैधानिक शब्दों का प्रयोग कर दबाब बनाते हैं। जिसके कारण हम सभी दुखी हैं उन्होने कहा कि अगर कार्यवाही नहीं होती या समस्या का समाधान नहीं होता तो हम सभी पटवारी तीन दिवस के सामूहिक अवकाश पर जायेंगे। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा कि समस्या का समाधान हो जायेगा हमने इस संबध में एसडीएम से बात की है।
—————