पुलिस ने अफीम की खेती को किया नष्ट

Share

पुलिस ने अफीम की खेती को किया नष्ट

रांची, 20 दिसंबर (हि.स.)। रांची पुलिस ने शुक्रवार को साढ़े सात एकड़ जमीन में लगी अफीम की खेती को नष्ट किया है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के नेतृत्व में रांची जिला के राहें, अनगड़ा तथा दशमफॉल थाना क्षेत्रों में संयुक्त रूप से अवैध अफीम को नष्ट किया गया। इस अभियान में डीएसपी सिल्ली, एसडीपीओ बुंडू, राहे, दशमफॉल और अनगड़ा थाना प्रभारी शामिल थे। सुदूरवर्ती जंगली क्षेत्र के खेत में लगे अफीम के बीज लगभग साढ़े सात एकड़ नष्ट किया गया, इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

—————