सोनीपत: राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाला आराेपी गिरफ्तार

Share

सोनीपत: राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाला आराेपी गिरफ्तार

सोनीपत, 20 दिसंबर (हि.स.)। जिले

के थाना सदर सोनीपत की पुलिस टीम नें राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या करने की घटना में

संलिप्त एक और आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। गांव

निरथान जिला सोनीपत राजेश नें थाना सदर सोनीपत में एक दिसंबर को शिकायत दी कि अल सुबह

उसके गांव के सुभाष फोन आया जिसने बताया कि कुछ लड़के गांव के स्कूल में पक्षियों का

गोली मारकर शिकार कर रहे हैं।

उसके बाद में अपने गांव के स्कूल में चला गया जो स्कूल

में तीन या चार लडके खड़े हुए थे और बरगद के पेड बैठे पक्षियों पर गोली चलाई पेड़ से

एक मोर नीचे गिर गया फिर हमने भाग कर उन लड़को को पकड़ने की कोशिश की तो दो-तीन लड़के

मरे हुए मोर को उठा कर मोटरसाईकल पर बैठ कर भाग गए।

चारो आरोपियों ने गोली मारकर राष्ट्रीय

पक्षी मोर की हत्या की है। पुलिस केस दर्ज

किया और कार्रवाई करते हुए। थाना सदर सोनीपत की जांच टीम में नियुक्त उप निरीक्षक

हरिप्रकाश नें अपनी पुलिस टीम के साथ घटना में संलिप्त तीन आरोपियों श्रीओम निवासी

भठगांव माल्याण, सिकंदर व प्रदीप उर्फ़ मोहली निवासी भठगांव जिला सोनीपत को पहले ही

गिरफ्तार कर लिया था। अब इस घटना में संलिप्त चौथे आरोपी हरपाल निवासी भठगांव जिला

सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायलय के आदेशानुसार

न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।

—————