राष्ट्र निर्माण में बच्चों की भूमिका अहम : सकलदीप भगत  - सरस जनवाद

राष्ट्र निर्माण में बच्चों की भूमिका अहम : सकलदीप भगत 

Share

राष्ट्र निर्माण में बच्चों की भूमिका अहम : सकलदीप भगत 

खूंटी, 14 नवंबर (हि.स.)। मुरहू स्थित श्योर सक्सेस कोचिग सेंटर, मुरहू में गुरुवार को बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के शिक्षक सह निदेशक सकलदीप भगत ने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

निदेशक सकलदीप भगत ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का बच्चों से बहुत स्नेह और लगाव था। इसीलिए उन्हें प्यार से बच्चे चाचा नेहरू कहा करते थे। उन्होंने कहा कि बच्चे दुनिया के सबसे मूल्यवान संसाधन होते हैं। वे राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका अदा करते हैं।

इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच भाषण, क्विज और कई अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता मे बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्रा रिया रानी, मुस्कान कुमारी एवं साक्षी कुमारी को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कशिश एवं प्रियंका ने किया।

—————