फतेहाबाद : छठी राष्ट्रीय ऑफ आइस बैंडी प्रतियोगिता में हरियाणा ने जीता रजत पदक - सरस जनवाद

फतेहाबाद : छठी राष्ट्रीय ऑफ आइस बैंडी प्रतियोगिता में हरियाणा ने जीता रजत पदक

Share

फतेहाबाद : छठी राष्ट्रीय ऑफ आइस बैंडी प्रतियोगिता में हरियाणा ने जीता रजत पदक

फतेहाबाद, 27 नवंबर (हि.स.)। ग्रीन ग्रास खेल क्लब तिरुचिरापल्ली तमिलनाडु में आयोजित छठी राष्ट्रीय ऑफ आइस बैंडी प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने दमदार प्रर्शन करते हुए रजत पदक पर कब्जा किया। बुधवार को चैम्पियनशिप से लौटे हरियाणा बैंडी संघ के महासचिव प्रमोद कौशिक फतेहाबाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 18 राज्यों से लगभग 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें हरियाणा राज्य के रोहतक, हिसार, कुरुक्षेत्र, जींद व फतेहाबाद जिलों से चयनित पुरुष एवं महिला वर्ग में 30 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में महासचिव प्रमोद कौशिक, महिला कोच रेणुका कौशिक, टीम मैनेजर सुरजीत सिंह एवं रेफरी तुषार के नेतृत्व में भाग लिया। प्रतियोगिता के अंडर-10 लड़के आयुवर्ग में गुरुसहन, सनोदय, कार्तिक, हर्षल हर्ष ने रजत पदक जीता। इसके अलावा अंडर-12 वर्ष आयु वर्ग में नैतिक, गुरशहन, अभय, इशनदीप, गुरमनदीप सिंह ने कांस्य पदक जीता। अंडर-16 आयु वर्ग में कपिश कौशिक, हर्षित बोहरा, हर्षित जांगड़ा, हिमांशु, गुरअमृत, परमिंदर सिंह, अनुराग, परमिंदर ने रजत पदक जीता। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में आदित्य, तुषार, रोमी, लक्ष्य, जनरल एवं अक्षत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि महिला जूनियर वर्ग में डेजी, हिमिल, सारा, चाहत, वंशिका, नवनीत कौर ने दूसरा स्थान प्राप्त कर हरियाणा का नाम रोशन किया। टीम की इस सराहनीय सफलता पर हरियाणा बैंडी संघ के प्रधान श्रीभगवान शर्मा ने अभिभावकों, प्रशिक्षकों और विजेता टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। बता दें कि बैंडी खेल फुटबॉल व हॉकी की तर्ज पर बर्फ पर खेला जाता है। यह खेल यूरोपीयन देशों का पसंदीदा खेल है, साथ ही विंटर ओलंपिक खेलों का हिस्सा है।