जिलाधिकारी ने 24*7 311 कॉल सेन्टर, वीटीएमएस तथा सेफ सिटी के कैमरा इंटीग्रेशन कार्य का लिया जायजा
-डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन मॉनिटरिंग को ओर करें मजबूत, पार्षदों का लें फीडबैक-इन्द्रविक्रम सिंह
गाजियाबाद, 9 नवंबर (हि.स.)। जिलाधिकारी इन्द्रविक्रम सिंह ने शनिवार को अचानक नगर निगम कार्यालय पहुंचे और वहां पर चल रहे 24*7 के 311कॉल सेन्टर, व्हीकल ट्रैकिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, सेफ सिटी हेतु कैमरा इंटीग्रेशन का जायजा लिया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने उन्हें योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिसके बाद जिलाधिकारी ने उनकी वर्किंग को सराहा। जिलाधिकारी ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन मॉनिटरिंग की सराहना की। साथ ही मॉनिटरिंग को और अधिक प्रबल करते हुए पार्षदों के फीडबैक को जोड़ने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कैमरा इंटीग्रेशन के कार्यों को भी देखा गया जिसमें 1500 कैमरे इंटीग्रेटेड हो चुके हैं। अवगत कराया गया महापर्व छठ व अन्य विशाल आयोजनों पर भी नजर रखने का कार्य किया जा रहा है। नगर आयुक्त ने 311 कॉल सेंटर, कैमरा इंटीग्रेशन, तथा व्हीकल ट्रैकिंग मॉनिटरिंग सिस्टम के कार्यों से जिलाधिकारी को अवगत कराया। चल रहे कार्यों को देखते हुए और अधिक मजबूती देने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित टीम को मोटिवेट किया गयाl नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश तथा वरिष्ठ प्रभारी स्वास्थ्य अपर नगर आयुक्त अवनिंद्र कुमार को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन तथा कचरा पृथक्करण पर आधुनिक तकनीकी के माध्यम से अत्यधिक मॉनिटरिंग के लिए कहा गया l
पृथक्करण को लेकर जिलाधिकारी तथा नगर आयुक्त के मध्य विशेष चर्चा हुई। जिसमें जन सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कचरा पृथक्करण की कार्यवाही को गति देने की लिए निर्णय लिया गया।। नगर आयुक्त ने कचरा पृथक्करण हेतु चल रहे अभियान को लेकर भी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिसमें कूड़ा कलेक्शन के अलावा स्वच्छ भारत मिशन की टीम निरंतर शहर वासियों को कचरा पृथक्करण के लिए जागरुक कर रही है। इसके अलावा आधुनिक तकनीकी के साथ कचरा पृथक्करण को जोड़ते हुए और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्लानिंग साझा की। मुख्य अभियंता एनके चौधरी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
—————