नगर कीर्तन का आयोजन, 10 नवंबर को शहर में भव्य शोभा यात्रा - सरस जनवाद

नगर कीर्तन का आयोजन, 10 नवंबर को शहर में भव्य शोभा यात्रा

Share

नगर कीर्तन का आयोजन, 10 नवंबर को शहर में भव्य शोभा यात्रा

बरेली, 8 नवंबर (हि.स.)। शहर में धन-धन साहिब श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित एक भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन 10 नवंबर 2024 (शनिवार) को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, सुभाष नगर द्वारा किया जाएगा।

नगर कीर्तन की शुरुआत सुबह 9 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, सुभाष नगर से होगी। यह शोभा यात्रा शहर के प्रमुख स्थानों जैसे जंक्शन रोड, कचहरी, चौकी चौरा, बटलर प्लाजा, पटेल चौक और नोवेल्टी चौक से होते हुए निकलेगी और शाम 7 बजे कोहाड़ापीर पुल के नीचे सम्पन्न होगी।

इस कार्यक्रम में पंजाब से विशेष गतका पार्टी, पाइप बैंड और स्कूलों के बच्चों की टोली शामिल होगी, जो शोभायात्रा में उत्साह का संचार करेगी। प्रेस वार्ता में कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह नागपाल, महासचिव प्रसमन सिंह, संरक्षक सुरिंदरजीत सिंह छाबड़ा, अमरीक सिंह, गुरविंदर सिंह, हरभजन सिंह मौंगा, हरप्रीत सिंह गोलू, इंदरपाल गोत्याल, साहिब सिंह, मित्थू चावला, भूपिंदर सिंह, मिकी जौहर और रवि अरोड़ा उपस्थित रहेंगे।