टी.सी.पी. विभाग की एनओसी के लिए बनाए फर्जी कागजात, एफआईआर - सरस जनवाद

टी.सी.पी. विभाग की एनओसी के लिए बनाए फर्जी कागजात, एफआईआर

Share

टी.सी.पी. विभाग की एनओसी के लिए बनाए फर्जी कागजात, एफआईआर

शिमला, 16 नवंबर (हि.स.)। टी.सी.पी. विभाग की एनओसी लेने के लिए एक व्यक्ति ने फर्जी कागजात बना डाले। इस मामले में उसके खिलाफ सदर थाना पुलिस शिमला में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में मोहित व्यास पुत्र देवेंद्र सिंह ठाकुर निवासी अपर संहोग डाकघर भौंट तहसील व जिला शिमला ने आरोप लगाते हुए बताया कि पान चंद ठाकुर पुत्र सी.आर. ठाकुर निवासी गांव संहोग डाकघर नेरी तहसील और जिला शिमला ने टी.सी.पी. विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एन.ओ.सी.) प्राप्त करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए है। पुलिस ने भादंसं की धारा 420, 463, 471 के तहत मामला दर्ज कर अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

—————