अमन अरोड़ा बने पंजाब आआपा के प्रदेश अध्यक्ष

Share

अमन अरोड़ा बने पंजाब आआपा के प्रदेश अध्यक्ष

चंडीगढ़, 22 नवंबर (हि.स.)। पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी में शुक्रवार को अचानक से बड़ा फेरबदल हुआ है। आम आदमी पार्टी ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वयं अपने सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी दी। इससे पहले भगवंत मान ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे।

उन्होंने अक्टूबर माह के दौरान संगठन की मजबूती के लिए बदलाव के संकेत दिए थे। जिसके बाद शुक्रवार को भगवंत मान ने कहा कि कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को पंजाब में आम आदमी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाता है, जबकि विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। मान ने कहा कि मुझे अपने दोनों साथियों पर पूरा विश्वास है कि वे आने वाले समय में पार्टी और संगठन को पंजाब में मजबूत करेंगे और नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे।

—————