छतरपुर : पांच फरार आरोपितों पर 22 हजार का इनाम घोषित - सरस जनवाद

छतरपुर : पांच फरार आरोपितों पर 22 हजार का इनाम घोषित

Share

छतरपुर : पांच फरार आरोपितों पर 22 हजार का इनाम घोषित

छतरपुर, 11 सितंबर (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने छतरपुर जिले के अंतर्गत एक अज्ञात सहित 5 फरार आरोपिताेंं पर 22 हजार रूपए का नगद पुरस्कार घोषित किया है। जो अपराध घटित करने के बाद से फरार है। आरोपिताेंं में राजू उर्फ राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम दौनी थाना नौगांव, मठू उर्फ गोविंद उम्र करीब 18 साल निवासी ग्राम भडाटोर थाना बक्स्वाहा, अरविंद अहिरवार निवासी ग्राम पठापुर थाना ओरछा रोड छतरपुर पर 3 हजार रूपए, आरोपी नरेन्द्र सिंह परिहार निवास उदगुवां थाना जिगना जिला दतिया पर 2 हजार रूपए, आरोपी देशराज अहिरवार निवासी कतरवारा थाना खजुराहो पर 1 हजार रूपए एवं थाना कोतवाली छतरपुर में पंजीबद्ध अपराध में फरार एक अज्ञात आरोपित पर 10 हजार रूपए का नगद पुरस्कार घोषित किया गया है।