पीएलएफआई नक्सली समूह के खिलाफ कार्रवाई में एनआईए ने एक को किया गिरफ्तार - सरस जनवाद

पीएलएफआई नक्सली समूह के खिलाफ कार्रवाई में एनआईए ने एक को किया गिरफ्तार

Share

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने झारखंड के खूंटी जिले से बिनोद मुंडा उर्फ सुक्खवा को गिरफ्तार किया है। आरोपित पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) का एक सशस्त्र कैडर है, जो एक अलग नक्सली समूह है। यह झारखंड के चार पीएफएलआई से जुड़े मामलों में वांछित था।

एनआईए ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा है कि एनआईए ने बुधवार को पीएलएफआई के खिलाफ कार्रवाई की थी। एनआईए के मुताबिक झारखंड और असम राज्य पुलिस बलों के साथ समन्वय में झारखंड और असम के दो -दो स्थानों पर कार्रवाई की गई थी। इसमें आराेपित की गिरफ्तारी हुई थी।