महन्त नृत्य गोपाल दास और क्रिकेटर केशव महराज ने किए श्री रामलला के दर्शन

Share

अयोध्या, 21 मार्च (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष और मणिराम छावनी के महन्त नृत्य गोपाल दास महाराज ने गुरुवार को द्वितीय बेला में श्री रामलला का दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने काफी समय मंदिर परिसर में बिताया। समझा जा रहा है कि उनका मंदिर पहुंचने का उद्देश्य होली की तैयारियों से जुड़ा है। विख्यात क्रिकेटर केशव महराज भी आज रामलला का दर्शन करने पहुंचे।

विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी शरद शर्मा के अनुसार तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष सामान्य रूप से दर्शन करने सहयोगियों के साथ पहुंचे थे। क्रिकेटर केशव महराज उनसे पहले ही दर्शन करके निकल चुके थे।