मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह विवाद मामले में सुनवाई मंगलवार को - सरस जनवाद

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह विवाद मामले में सुनवाई मंगलवार को

Share

प्रयागराज, 29 जनवरी (हि.स.)। इलाहाबाद हाईकोर्ट में मंगलवार को श्री कृष्ण जन्म भूमि और शाही ईदगाह विवाद मामले में सुनवाई होनी है।

मामले में हिंदू पक्ष की ओर से अर्जी दाखिल कर रेवेन्यू सर्वे कराए जाने की मांग की गई है। मस्जिद पक्ष ने इस पर आपत्ति दाखिल करने के लिए समय मांगा था। मामले की सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन की पीठ ने जवाब दाखिल करने के लिए अवसर देते हुए सुनवाई के लिए 30 जनवरी की थी।