जनता के बीच रहें कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता : खड़गे - सरस जनवाद

जनता के बीच रहें कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता : खड़गे

Share

नई दिल्ली, 11 जनवरी (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वे सभी लोग अधिक से अधिक जनता के बीच रहें, उनकी आवाज उठाएं।

खड़गे ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में लोकसभा के आगामी चुनाव को लेकर कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, लक्षद्वीप , पुडुचेरी, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, गोवा, अंडमान एवं निकोबार के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी नेताओं से अधिक से अधिक जनता के बीच में रहने का अनुरोध किया।

खड़गे ने बैठक के बाद एक्स पर लिखा कि आज उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी मुख्यालय में राज्य के पार्टी पदाधिकारियों से संवाद किया। खड़गे ने लिखा कि हमने दो अलग-अलग बैठकों में एआईसीसी द्वारा नियुक्त लोकसभा समन्वयकों के साथ आगामी आम चुनावों के लिए तैयारियों की समीक्षा की।