भाजपा कार्यकर्ताओं ने वितरित किए पूजित अक्षत - सरस जनवाद

भाजपा कार्यकर्ताओं ने वितरित किए पूजित अक्षत

Share

हरिद्वार, 07 जनवरी (हि.स.)। भाजपा शिवालिक नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका शिवालिक नगर के पूर्व अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में वार्डों में अयोध्या से आये पूजित अक्षत का घर-घर जाकर वितरण किया।

इस दौरान पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भाजपा के चलाए जा रहे दीवार लेखन कार्य का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा प्रभु राम सभी के आराध्य हैं। यह बेहद गौरव का क्षण है कि 500 साल बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम एक बार फिर विराजमान हो रहे है। उन्होंने 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से लाइव प्रसारण के माध्यम से जुड़ने, मंदिरों में भजन कीर्तन करने तथा हर घर में दीपोत्सव करने का आह्वान भी किया।

पार्टी के चलाये जा रहे दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 से अधिक सीटें जीतेगी और केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।