– पुष्प गुच्छ भेंट कर दी बधाई और शुभकामनाएं
भोपाल, 14 दिसंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्यों, पार्टी के वरिष्ठ सदस्यगण सहित जनप्रतिनिधियों, परिचितों और अनुयायियों द्वारा नए दायित्व के लिए बधाइयों का क्रम जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री को विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
डॉ. मोहन यादव को विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्य एवं पूर्व मंत्री अंतर सिंह आर्य, शिवपुरी से देवेन्द्र जैन, रतलाम विधायक चेतन कश्यप, धरमपुरी से कालू सिंह ठाकुर, बरघाट से कमल मर्सकोले और मेहगांव से राकेश शुक्ला ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री पद की बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी का स्वागत कर शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बधाई देने बड़ी संख्या में पहुंचे आमजन
मुख्यमंत्री निवास विंध्यकोठी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने ऊर्जा और उत्साह के साथ बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे। उज्जैन, इंदौर, भोपाल सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और जनसामान्य ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विनम्रतापूर्वक सभी का अभिवादन स्वीकार कर धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को निवास पर पहुंचकर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से निदेशक कड़ेल ने की भेंट
वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास विंध्यकोठी में हिंदी ग्रंथ अकादमी के निदेशक अशोक कड़ेल ने भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को निदेशक कड़ेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री पद की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी अकादमी का निदेशक नियुक्त होने पर कड़ेल को बधाई दी।