दुकान में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, दो अन्य फरार

Share

हरिद्वार, 12 दिसंबर (हि.स.)। यूपी व उत्तराखंड में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों के दो साथी फरार बताए गए हैं। पुलिस टीम फरार चोरों की तलाश के लिए प्रयास में जुटी है।

अमित पुत्र बृजपाल निवासी शेरपुर रुड़की ने 11 नवम्बर की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा दुकान का ताला तोड़कर दुकान से नकदी व किराना का सामान चोरी कर लिए जाने के संबंध में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नेे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सिविल लाइन रुड़की के नेतृत्व में टीम का गठन किया। गठित पुलिस की टीमों ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये। सीसीटीवी फुटेज में एक सेन्ट्रो कार का होना प्रकाश में आया। चोरी के खुलासे के लिए आसपास के जनपदों व उत्तर प्रदेश के लगे थानों में भी जानकारी ली गयी।

प्रभारी निरीक्षक रुड़की ने एक टीम को जनपद सहारनपुर आदि स्थानों में भेजकर चोरों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। इसके चलते 3 आरोपितों का चोरी घटना में शामिल होना प्रकाश में आया। पुलिस टीम ने प्रकाश में आए चोरी को मुखबिर की सूचना पर बन्दा रोड माहीग्रान में किराए के मकान में रह रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूली। इतना ही नहीं चोरी की घटना में अन्य तीन व्यक्तियों के शामिल होने की भी बात बतायी।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपित की निशानदेही पर चोरी किया कुछ सामान बरामद किया तथा कुछ सामान कच्चा बाशठ थाना कुतबशेर में अफजल को बेचे जाने की बात कही। पुलिस टीम ने थाना कुतुबशेर में अफजल के पास से चोरी गया कुछ सामान बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने सहारनपुर, मुज्जफरनगर, बिजनौर आदि स्थानों पर मुकदमे दर्ज होने की बात भी कबूली।

पकड़े गये आरोपिताें ने अपने नाम मौहम्मद हैदर पुत्र हसन निवासी खालापार मुजफ्फरनगर उ.प्र. हाल निवासी बन्दा रोड माही ग्रान रुड़की हरिद्वार, अफजल पुत्र इरशाद निवासी कच्चा बाशठ फुटा थाना कुतुबशेर सहारनपुर उ.प्र. बताया। जबकि फरार आरोपितों के नाम फरमान पुत्र याकूब निवासी मौहल्ला बंजारन थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर, नवाब पुत्र चांद निवासी नियाजपुरा मुज्जफरनगर उ.प्र. बताया गया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।