मप्र विस चुनाव : वनवासियों के लिए पैसा एक्ट लागू कर रोजगार मूलक योजनाएं बनाई: शिवराज सिंह

Share

रतलाम, 14 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में मंगलवार को सैलाना विधानसभा आदिवासी क्षेत्र के रावटी पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल के समर्थन में विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने वनवासियों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की। पैसा एक्ट लागू करवाया और रोजगार मूलक योजनाएं बनाकर 1 लाख रुपये की आमदानी बढ़ाने का प्रयास किया है। इस योजनाओं को जारी रखने के लिए प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाए ताकि आदिवासी हितों की रक्षा की जा सके।

मुख्यमंत्री ने दीपावली और भाई दूज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर बहन को लखपति बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए रोजगार के अवसर बढ़ाकर आमदनी 1 लाख तक कराई जाएगी। किसानों को गेहूं 2700 रूपए क्विटल, धान 3100 रूपए क्विटल मे खरीदी कर पूरी कीमत दी जाएगी। तेंदूपता संग्राहकों मजदूरी बड़ाई गई है, शिक्षा के क्षेत्र मे 40 लाख खर्च कर सी.एम.राइज स्कूल खोले जा रहे है। सैलाना विधानसभा मे 10 स्कूल खोलेगे, जिनमे भाजें-भाजीयों की पड़ाई पर कोई खर्च नही लगेगा। मेघावी विद्यार्थियों को लेपटॉप व स्कूटी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बच्चों से साईकल तक छीन ली थी और कल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी थी। भाजपा पुन: सरकार बनाकर उच्चस्तर की पड़ाई भी करायेगी। भाजपा ने एक महत्वपूर्ण योजना और बनाई है जिसमे हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार दिया जायेगा। प्रधानमंत्री आवासा योजना मे जिनके नाम छुट गए, उन्हे सीएम लाड़ली बहना आवास योजना के माध्यम से आवास दिया जायेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि झुग्गी झोपडी मे रहने वालों को पक्के आवास दिए जायेगे। सैलाना में भाजपा की जीत होने के बाद विकास कार्य मे कोई कमी नही आने दी जायेगी।

प्रारंभ मे सैलाना प्रत्याशी संगीता चारेल ने कहा कि आजादी के बाद वर्ष 2013 मे सैलाना विधानसभा क्षेत्र मे पहली बार कमल खिला था। उनके विधायक काल मे तब 2000 करोड़ से अधिक के कार्य हुए है। कांग्रेस ने कोई नया कार्य नही किया। भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है। एक बार पून: भाजपा को विजय बनाए। सभा संचालन हरिश ठक्कर ने किया, आभार नारायण मईडा ने माना।