भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उड़ीसा रेल हादसे पर जताया दुख, अपने सभी कार्यक्रम निरस्त किये

Share

03HREG46 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उड़ीसा रेल हादसे पर जताया दुख, अपने सभी कार्यक्रम निरस्त किये

भोपाल, 3 जून (हि.स.)। मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उड़ीसा रेल हादसे पर शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आज होने वाले अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिये हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने एक वीडियो संदेश जारी कर ओडिशा हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ओडिशा के बालासोर जिले में एक गंभीर रेल दुर्घटना होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों की दुखद मृत्यु हुई है। इस दुर्घटना के कारण से पूरा देश स्तब्ध है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सभी लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि रेल मंत्रालय ने और प्रधानमंत्री जी ने सभी जिन लोगों की दुखद मृत्यु हुई है उन्हें 12 लाख रुपए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। पीड़ित परिवार जनों के साथ हम सब लोग खड़े है। ऐसे दुख की घटना में भाजपा के देश के सभी कार्यक्रम माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के निर्देश पर निरस्त किए गए हैं। वीडी शर्मा ने कहा कि आज मध्यप्रदेश के भी कई कार्यक्रम होने वाले थे जो कि केन्द्र सरकार के 9 वर्ष के उपलक्ष्य में होने थे, उन सभी कार्यक्रमों को पूरे मध्यप्रदेश के अंदर रद्द किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मृतक को श्रद्धांजलि देते हुए का कि मैं मध्य प्रदेश भाजपा की ओर से उन सभी लोगों को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। इतनी बड़ी संख्या में आज लोग हमारे बीच से चले गए, हम सब उनके परिजनों के साथ खड़े हैं। ऐसी घटना दुर्घटना ना हो भगवान से प्रार्थना है। जो लोग आज इस दुर्घटना में प्रभावित हुए हैं उन सब को मैं श्रद्धा के सुमन अर्पित करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।