श्योपुर: दोपहर में चली धूल भरी आंधी, बूंदाबांदी हुई

Share

16HREG489 श्योपुर: दोपहर में चली धूल भरी आंधी, बूंदाबांदी हुई

श्योपुर, 16 मई (हि.स.)। जिले में गर्मी कहर बरसा रही है। हालांकि, मौसम बदलने से तीन दिन में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री पर स्थिर बना हुआ है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। मंगलवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आसमान पर फिर दोपहर बाद बादल छा गए और धूल भरी आंधी चली।

बता दें कि, अप्रैल में पश्चिमी विक्षोभ के कारण गर्मी कम पड़ी थी। लेकिन अब मई में तेज गर्मी का अहसास हो रहा है। अब गर्मी ने प्रचंड रूप ले लिया है। प्रचंड गर्मी से केवल इंसान ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। मंगलवार की सुबह से ही आसमान पर तेज धूप निकली। दोपहर तक गर्म हवाएं चलने की वजह से लोग झुलसाने वाली गर्मी से परेशान रहे। चार बजे करीब आसमान पर बादल छाने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, हालांकि रात तक गर्म हवा का जोर बना हुआ है।