आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

Share

29HREG91 मातृ शक्ति को सशक्त करने के लिए पुरूष वर्ग को आगे आना चाहिए : अल्पना रितेश गुप्ता

– सेवा भारती मातृ मंडल के 6 दिवसीय आवासीय किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग का हुआ भव्य समापन

मुरादाबाद 29 मई (हि.स.)। सेवा भारती मातृ मंडल मेरठ प्रांत द्वारा बाल विकास विद्यालय पैरा की मिलक मुरादाबाद में आयोजित हो रहे छह दिवसीय आवासीय किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग में भव्य समापन कार्यक्रम सोमवार को हुआ। जिसमें छा़त्राओं को प्रशिक्षण के दौरान सिखाए गए योगासन, दंड प्रहार, जूडो कराटे, प्राणायाम आदि का प्रदर्शन किया गया।

मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान का महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता ने कहा कि मातृ शक्ति को सशक्त करने के लिए पुरूष वर्ग को आगे आना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि नारी जिसे मातृ शक्ति के रूप में जाना है लेकिन इसके अनेक रूप है। इसके अलावा नारी का पत्नी एवं बहन के रूप में बहुत सक्रिय योगदान है। नारी के बिना कोई देश, परिवार तरक्की नहीं कर सकता।

कार्यक्रम में अति विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा. शैफाली सिंह चौहान ने नारी शिक्षा की महता पर बल देते हुए कहती है कि यदि एक नारी शिक्षित होती है तो दो परिवारों को शिक्षित किया जा सकता है। परन्तु जो केवल लड़कों को पढ़ाने पर बल देते है, वह बिल्कुल गलत करते हैं। नारी शिक्षा के लिए पुरुषों को सबसे पहले आगे आना चाहिए।

विशिष्ठ अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. प्रीति गुप्ता ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए हर स्तर पर पूर्ण भागीदारी जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि भारत का इतिहास पश्चिम जैसा नहीं है। वैदिक काल से यहा की आर्य संस्कृति में नारी को बहुत ऊंचा स्थान दिया गया है। यहां नारी पुरूष की अर्धांगिनी, उसके व्यक्तित्व का आधा हिस्सा माना गया है।

इस मौके पर सेवा भारती मातृ मंडल की प्रांत संयोजिका देवी नंदा, प्रांत अध्यक्ष मीनाक्षी कौशल, प्रांत मंत्री रश्मि, वर्ग अधिकारी शशि चौहान, महानगर अध्यक्ष डा. बबीता गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, सेवा भारती के महानगर अध्यक्ष ज्ञानेंद्र देव शर्मा, सर्व व्यवस्था प्रमुख सुभाष शर्मा, प्रचार प्रमुख तुलसीराम, भोजन प्रमुख देवेंद्र जौहरी व खेमचंद्र, कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, प्रांत मीडिया प्रभारी आलोक, जय किशन, अर्चना, अनीता, वर्ग पालक शरद जैन, रनन्जय, हरि गोपाल सुदेश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।