जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत सेमीफाइनल में, थाईलैंड को 17-0 से हराया

Share

29HSPO3 जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत सेमीफाइनल में, थाईलैंड को 17-0 से हराया

नई दिल्ली, 29 मई (हि.स.)। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार शाम ओमान में चल रहे जूनियर एशिया कप 2023 में अपने पूल ए में थाईलैंड को 17-0 से हराया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ग्रुप ने चरण में नाबाद रहते हुए टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भी प्रवेश कर लिया।

भारत के लिए अंगद बीर सिंह (13′, 33′, 47′, 55′), योगेम्बर रावत (17′), कप्तान उत्तम सिंह (24′, 31′), अमनदीप लकड़ा (26′, 29′), अरिजीत सिंह हुंदल (36′), विष्णुकांत सिंह (38′), बॉबी सिंह धामी (45′), शारदा नंद तिवारी (46′), अमनदीप (47′), रोहित (49′), सुनीत लकड़ा (54′) और राजिंदर सिंह (56′) ने गोल किये।

भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की और मैच के 13वें मिनट में अंगद बीर सिंह ने गोल कर पहले क्वार्टर में भारत को बढ़त दिला दी।

दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में, भारत के कप्तान उत्तम सिंह ने योगेम्बर रावत (17′) के गोल की बदौलत 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद कप्तान उत्तम सिंह (24′) और अमनदीप लाकड़ा (26′, 29′) ने गोल कर मध्यांतर तक भारतीय टीम को 5-0 की बढ़त दिला दी।

कप्तान उत्तम सिंह (31′) ने तीसरे क्वार्टर के पहले मिनट में गोल कर भारत की बढ़त को 6-0 कर दिया। कुछ ही क्षण बाद अंगद बीर सिंह (33′) ने एक और गोल किया और भारत 7-0 से आगे हो गया। इस गोल के तीन मिनट बाद ही अरिजीत सिंह हुंदल (36′) ने दाईं ओर से एक शक्तिशाली गोल कर बढ़त को 8-0 कर दिया। इसके बाद विष्णुकांत सिंह (38′) और बॉबी सिंह धामी (45′) ने गोल कर स्कोर 10-0 कर दिया।

अंतिम क्वार्टर में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने शारदा नंद तिवारी (46′), अमनदीप (47′) अंगद बीर सिंह (47′) और रोहित (49′) के गोलों की बदौलत 14-0 की बढ़त बना ली। भारतीय टीम फ्री-फ्लोइंग हॉकी खेल रही था। टीम के लिए अंत में सुनीत लकड़ा (54′), अंगद बीर सिंह (55′), और राजिंदर सिंह (56′) ने और तीन गोल कर स्कोर 17-0 कर दिया और अंत में यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ।