हैपकिडो चैंपियनशिप : दिल्ली और पश्चिम बंगाल के खिलाड़ियों ने जीते छह-छह स्वर्ण

Share

21HSPO10 हैपकिडो चैंपियनशिप : दिल्ली और पश्चिम बंगाल के खिलाड़ियों ने जीते छह-छह स्वर्ण

लखनऊ, 21 मई (हि.स.)। दिल्ली के खिलाड़ियों ने द्वितीय राष्ट्रीय हैपकिडो चैंपियनशिप-2023 में दमदार प्रदर्शन के साथ छह स्वर्ण व छह रजत पदक जीतते हुए अपना दबदबा कायम किया। हैपकिडो एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश हैपकिडो एसोसिएशन द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित प्रतियोगिता में रविवार को पश्चिम बंगाल के खिलाड़ियों ने भी पहले दिन छह स्वर्ण पदक जीते, लेकिन रजत पदक की संख्या कम होने से टीम दूसरे स्थान पर चल रही है।

रविवार को दिल्ली के आशीष, मीनाक्षी, दीक्षा, सक्षम, मौलिक वर्मा, यश ने अपने-अपने भार वर्गो में स्वर्णिम सफलता हासिल की। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल के सायंतन डे ,अब्रनील जायसवाल, प्रियोदीप जाना, देबयान मित्रा, सुप्रीत पोरेल, सात्विक दास ने भी स्वर्ण पदक जीते।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुधीर गर्ग (वरिष्ठ आईएएस) ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अपने आशीर्वचन में कहा कि दक्षिण कोरिया की परंपरागत मार्शल आर्ट हैपकिडो का देश में काफी तेजी से प्रचार-प्रसार हो रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हैपकिडो आत्मरक्षा के लिए बेहतरीन आर्ट है और बालिकाओं को स्कूली स्तर से ही आत्मरक्षा के लिए इसे सीखना चाहिए।

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए आयोजन सचिव डा. आनन्देश्वर पाण्डेय (हैपकिडो एसोसिएशन इंडिया) ने उम्मीद जताई कि इस चैंपियनशिप में खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ेंगे। उन्होंने बताया कि हैपकिडो दक्षिण कोरिया की परंपरागत मार्शल आर्ट है। इस काम्बेट स्पोर्ट्स में किक, पंच, थ्रो व ग्रैपलिंग का प्रयोग किया जाता है। इस खेल के तीन अंग है, जिसमें पहला फाइट (क्यूरगी), दूसरा आत्मरक्षा व तीसरा शस्त्र कला (वेपन के साथ) खेला जाता है।

परिणाम

प्री टीन : 6 से 12 साल

सब जूनियर 12 से 15 साल

बालक प्री टीन (27-30 किग्रा):- स्वर्ण : सायंतन डे (पश्चिम बंगाल)

बालक प्री टीन (30- 33 किग्रा) :- स्वर्ण : अब्रनील जायसवाल (पश्चिम बंगाल), रजत : तरुण (दिल्ली)

बालक प्री टीन (33- 36 किग्रा) :- आशीष

बालक प्री टीन (36- 40 किग्रा):- स्वर्ण- प्रियोदीप जाना (पश्चिम बंगाल)

बालक प्री टीन (40- 44 किग्रा) :- स्वर्ण : डब्ल्यू नरेश सिंह (मणिपुर), रजत : पुष्पेंदु जना (पश्चिम बंगाल)

बालिका प्री टीन (30- 33 किग्रा) :- स्वर्ण : मीनाक्षी (दिल्ली), रजत : नवनीत चांडालिया (दिल्ली)

बालिका प्रीटीन (40- 44 किग्रा) :- स्वर्ण : दीक्षा (दिल्ली)

बालक प्री टीन (16-21 किग्रा):- स्वर्ण : देबयान मित्रा (पश्चिम बंगाल), रजत : प्रियांग्शु रॉय (पश्चिम बंगाल)

बालक प्री टीन (21-24 किग्रा): – स्वर्ण : सुप्रीत पोरेल (पश्चिम बंगाल), रजत : करण राजभर (दिल्ली)

बालक प्री टीन (24-27 किग्रा) :- स्वर्ण : सात्विक दास (पश्चिम बंगाल), रजत : अयाज रहमान (मिजोरम)

बालक सब जूनियर (34 -38 किग्रा): – स्वर्ण : सक्षम (दिल्ली), रजत : त्रियम कुमार (झारखंड)

बालक सब जूनियर (38 -42 किग्रा): – स्वर्ण : एल.रोहित मेइती (मणिपुर), रजत- प्रज्जवल (दिल्ली)

बालक सब जूनियर (42 -46 किग्रा):- स्वर्ण : मौलिक वर्मा (दिल्ली), रजत : लिशान.एल (मणिपुर)

बालक सब जूनियर (24 -27 किग्रा):- स्वर्ण : एल इमैनुएल (मणिपुर), रजत : एस. श्रीशांत (दिल्ली)

बालक सब जूनियर (30 -34 किग्रा): – स्वर्ण : यश (दिल्ली), रजत- आयुष मिश्रा (दिल्ली)