भाजपा कार्यकर्ता विकास और परियोजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं : तरुण चुघ

Share

20HREG118 भाजपा कार्यकर्ता विकास और परियोजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं : तरुण चुघ

देहरादून, 19 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि केंद्र में नौ वर्ष पूरे होने पर पार्टी उत्तराखंड में विशेष अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के नौ वर्षों का कार्यकाल अद्वितीय, अविस्मरणीय तथा विकास के मायने में सर्वश्रेष्ठ है। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान समेत कई अन्य विशिष्ट लोग भी थे।

इस अभियान के बारे में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस त्वरित गति से देश विकसित हो रहा है, वह इस बात का संकेत है कि आम जनता को केवल विकास चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता घर-घर अपनी उपलब्धियां बताने पहुंचेगा और लोगों को विकास के कार्यों की जानकारी देगा। इतना ही नहीं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के सम्मेलन भी होंगे, जिसमें प्रदेश को नई दिशा देने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर विधानसभा में बैठकें की जाएंगी। हर लोकसभा में बड़ी मीटिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें विकास के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने की पहल की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के नेतृत्व में हर घर तक प्रधानमंत्री का संदेश पहुंचाया जाएगा और जनता से उनके लिए आशीर्वाद मांगा जाएगा। प्रधानमंत्री को जनता का पूरा पूरा आशीर्वाद मिले, इसके लिए यह विशेष अभियान चलाया जाएगा।

चुघ ने कहा कि इस अभियान में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता जनसम्पर्क चलाएंगे। पार्टी के मोर्चों द्वारा यात्रा निकाल कर जन सम्पर्क अभियान को और प्रभावी बनाया जाएगा। देवभूमि उत्तराखंड में जहां जनता पहले से ही राष्ट्रवादी है। प्रधानमंत्री मोदी को भरपूर आशीर्वाद देगी।इसके लिए पार्टी पदाधिकारी और प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट लोगों को विशेष दिशा निर्देश देते रहेंगे।

उन्होंने बताया कि इस कार्य समिति से पूर्व पदाधिकारियों की भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बैठक हुई। इसमें वर्तमान कार्य समिति में प्रभारी, सह प्रभारी, सभी सांसदों और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति और एकजुटता इस बात का संकेत है कि भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर जनता के आशीर्वाद से प्रचंड बहुमत प्राप्त करेगी और जन सेवा भी और प्रभावी भूमिका निभाएगी।

कार्य समिति में मंचासीन अतिथियों में प्रदेश अध्यक्ष महेद्र भट्ट के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट, पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत सभी प्रमुख उपस्थित थे।