राज्यपाल से स्वामी विवेकानंद की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने की चर्चा

Share

25HREG136 राज्यपाल से स्वामी विवेकानंद की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने की चर्चा

देहरादून, 25 अप्रैल (हि.स.)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से राजभवन में रामकृष्ण कुटीर, अल्मोड़ा के प्रो. मिहिर के. दास ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल से स्वामी विवेकानंद की उत्तराखंड यात्रा के दौरान उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने के सम्बन्ध में चर्चा की।

उन्होंने विवेकानंद के प्रवास और उनकी यात्रा वाले स्थानों को विवेकानंद पर्यटन सर्किट के रूप में पुनः विकसित करने और उन स्थानों को हेरिटेज साइट घोषित करने का सुझाव दिया।

राज्यपाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचारों और आदर्शों से प्रत्येक व्यक्ति को सीख मिलती है। स्वामी विवेकानंद ने 05 बार उत्तराखंड की यात्रा की है और यहां के नैसर्गिक सौंदर्य से बेहद लगाव रहा है।