17HREG307 अनूपपुर: महू की घटना के विरोध में पुतला जलाने पहुंचे कांग्रेसी, पुलिस ने रोका तो हुआ विवाद
अनूपपुर, 17 मार्च (हि.स.)। इंदौर के महू में आदिवासी युवती की संदिग्ध मौत के बाद गुस्साए लोगों से पुलिस की हिंसक झड़प के दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। अनूपपुर में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका और इस्तीफे की मांग की। पीड़ितजनों को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। इस दौरान अनूपपुर पुलिस और युकां के लोगो के बीच पुतले को लेकर खींचतान के बाद पुतला दहन करने में सफल रहे।
पुतला को लेकर पुलिस और युकां में खींचतान
महूल की घटना को अनूपपुर में इंदिरा तिराहे पर सैकड़ों युवा कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का पुतला जलाने पहुंचे। जहां पुलिस बल मौजूद था। पुलिस ने युकां को पुतला जलाने से रोका। इस दौरान दोनों के बीच पुतले को लेकर जम कर खींचतान हो गई। आखिरकार कांग्रेसी पुतला दहन करने में सफल रहे। पुलिस ने वाटर केनन से तेज बौछार मारी, फिर भी युवक कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते रहे।