16HREG506 तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद के दीक्षांत समारोह दो घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री योगी
– 17 मार्च को टीएमयू का दीक्षांत समारोह
-मंत्री सुरेश खन्ना व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भी रहेंगे मौजूद
मुरादाबाद, 16 मार्च (हि.स.)। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शुक्रवार को बतौर मुख्य अतिथि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री सुरेश खन्ना और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे। जिले में वीवीआइपी मूवमेंट के चलते जिला प्रशासन व्यवस्था व सुरक्षा की दृष्टि से सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है।