खेल के लिए त्याग व समर्पण जरूरी : प्रो. सुनील

Share

15HREG136 खेल के लिए त्याग व समर्पण जरूरी : प्रो. सुनील

हरिद्वार, 15 मार्च (हि.स.)। गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग एवं डीन, छात्र कल्याण के संयुक्त तत्वावधान में एक मासिक खेल संकल्प अभियान प्रशिक्षण शिविर का दयानंद स्टेडियम में कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने मंगलाचरण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारम्भ किया।

उद्घाटन सत्र पर अपने सम्बोधन में प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि जीवन की बुनियाद में विश्वसनीयता एवं वैधता कुशलता के बल पर ही अर्जित हो सकती है। एक कुशल खिलाड़ी बनने के लिए त्याग एवं समर्पण करना पड़ता है। गुरु के प्रति समर्पित भाव एवं स्वयं को खपाना पड़ता है। उन्होंने रनिंग करके एथलेटिक्स व वालीबॉल प्रशिक्षण शिविर का रिबन काटकर किया।

डीन, योग एवं शारीरिक शिक्षा संकाय प्रो. सुरेन्द्र कुमार त्यागी ने मन तथा शरीर को उच्च-कोटि की साधना पर साधने से ही खिलाडी बनने की राह खुलती है। इससे पूर्व डीन, छात्र कल्याण डॉ. अरुण कुमार ने प्रशिक्षण शिविर की जरूरत एवं आवासीय परिसरों में खेल मैदानों की कमी के कारण बच्चों में खेल के प्रति रूचि देर मंे विकसित होने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन कर रहे आयोजन सचिव डॉ. शिवकुमार चौहान ने कहा कि देश में खिलाड़ियों की कुशलता से जुडे अनेक कार्यक्रम सरकार द्वारा चलाये जा रहे हैं। इसमें खेलो-इण्डिया, फिट-इण्डिया के माध्यम से खेलो के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

प्रभारी डॉ. अजय मलिक ने बताया कि कुशलता शिविर में एथलेटिक्स, स्क्वैश रैकेट, बास्केटबॉल, वालीबॉल, कुश्ती, कब्डडी, हॉकी, बैडमिंटन तथा भारत्तोलन एवं शरीर सौष्टव को सम्मिलित किया गया है।

इस अवसर पर आईक्यूएसी के डायरेक्टर प्रो. विवेक गुप्ता, प्राच्य विद्या संकाय के डीन प्रो. ब्रह्मदेव विद्यालंकार, प्रो. प्रभात कुमार, प्रो. एलपी पुरोहित, मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. राकेश जैन, उप कुलसचिव डॉ. अजेन्द्र कुमार, डॉ. मोहर सिंह मीणा, डॉ. वेदव्रत, जनसूचना अधिकारी डॉ. बबलू वेदालंकार, डॉ. धर्मेन्द्र बालियान, डॉ. कपिल मिश्रा, डॉ. अनुज कुमार, कनिक कौशल, सुनील कुमार, दुष्यंत सिंह राणा शिक्षकेत्तर कर्मचारी अश्वनी कुमार, सुरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, मुनेश, कुलदीप, मांगेराम आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिवकुमार चौहान ने व धन्यवाद प्रो. सुरेन्द्र कुमार ने किया।