26HREG417 उप्र सरकार दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का काम कर रही हैं : नरेंद्र कश्यप
-समाज कल्याण एवं दिव्यांग सशक्तिकरण मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने 69 दिव्यांगों को दी मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल
मुरादाबाद, 26 मार्च (हि.स.)। मुरादाबाद में दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस में रविवार को उप्र सरकार में समाज कल्याण एवं दिव्यांग सशक्तिकरण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने 69 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलते ही दिव्यांगजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
दिव्यांग सशक्तिकरण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन कल्याण के लिए सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। 140 के सापेक्ष 45 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की जा रही है। प्रदेश सरकार का यह प्रयास है कि दिव्यांगों को रोजगार, प्रोत्साहन राशि प्रदान कर समाज की मुख्यधारा में लाना है। दिव्यांगों की कमजोर शारीरिक क्षमता को देखते हुए संवेदनशील सरकार ने 8000 से अधिक दिव्यांगों को प्रदेश में मोटराइज्ड ट्राई साइकिल देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा 33 करोड़ के सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरित किए जा रहे हैं। इसमें बच्चों के लिए 6 लाख तक ऑपरेशन, प्रदेश के करीब 11 लाख दिव्यांगों को एक हजार महीना पेंशन दी जा रही है। दम्पति प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 35 हजार की राशि दिव्यांग दम्पतियों को प्रदान की जा रही है।
इस मौके पर उप्र सरकार में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. शैफाली सिंह चैहान, महानगर अध्यक्ष धर्मेन्द्रनाथ मिश्रा, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चैहान, निवर्तमान महापौर विनोद अग्रवाल, जिला महामंत्री राजन विश्नोई, महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, प्रीति कश्यप आदि उपस्थित रहीं।