व्यापार के साथ समाजहित कार्यों में हमेशा संघर्षरत है महानगर व्यापार मंडल : सेठी

Share

31HREG98 व्यापार के साथ समाजहित कार्यों में हमेशा संघर्षरत है महानगर व्यापार मंडल : सेठी

-खड़खडेश्वर व्यापार मंडल के नव गठित कार्यकारिणी का किया गठन

हरिद्वार, 31 जनवरी (हि.स.)। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने खड़खड़ी में खड़खडेश्वर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया।

इसमें अध्यक्ष भूदेव शर्मा, महामंत्री दीपक मेहता, कोषाध्यक्ष महेश सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष निशा मल्होत्रा, संगठन मंत्री हरिओम शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, उपाध्यक्ष रोहित भसीन, मंत्री संजू प्रजापति मीडिया प्रभारी गणेश शर्मा को संरक्षक, मंडल के सदस्यों सुभाष ठक्कर, धर्मपाल प्रजापति, अशोक वर्मा, विशाल मलिक, बुद्धि सिंह नेगी द्वारा मालाएं पहनाकर नव कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि महानगर व्यापार मंडल के प्रत्येक साथी ने हमेशा व्यापारीहित के साथ हरिद्वारहित एवं समाजहित में संघर्ष किया है, जो आगे भी निरंतर जारी है और जारी रहेगा। व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण हो या आम जनमानस की समस्याओं का निराकरण बिजली-पानी की समस्या हो या आमजनमानस से जुड़ी कोई छोटी बड़ी समस्या। सभी पर महानगर व्यापार मंडल शासन प्रशासन को हमेशा अवगत करवाकर उसके निराकरण को कार्य करता आया है। इसके परिणाम स्वरूप आज महानगर व्यापार मंडल की अपनी एक अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि जल्द हरिद्वार में अन्य इकाइयों का गठन एवं महानगर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।

कार्यक्रम में व्यापारी नेता तरुण नैयर, आकाश पूरी, हिमांशु बेरी, सन्नी सिंह, नितिन शर्मा, देवेंद्र गिरी, हार्दिक कुमार, मोना शर्मा,अशोक वर्मा, अविनाश वर्मा, संजय कालरा, राजेश शर्मा, अशोक गिरी,राजू कुमार, एसएन तिवारी, अरुण शर्मा, गोपी शर्मा, रवि बांगा, राकेश कुमार, उपस्तिथ रहे।