03HREG216 लिंग आधारित भेदभाव के बिना अच्छा पोषण और स्वास्थ्य जरूरी
-किशोर-किशोरियों के लिए आयोजित हुआ संवाद कार्यक्रम
नैनीताल, 03 जनवरी (हि.स.)।हयोग से किशोर-किशोरियों के साथ जिला स्तरीय संवाद का आयोजन किया। कार्यक्रम में नैनीताल जनपद के घारी, भीमताल व बेतालघार विकासखंडों के 30 गांवों के किशोर-किशोरियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए संस्था की गायत्री दरम्वाल ने बताया कि किशोर-किशोरियो की क्षमताओं का समुचित उपयोग कर पूरी परिस्थितियों को बदला जा सकता है। इसके लिए उन्हें लिंग आधारित भेदभाव के बिना अच्छा पोषण व स्वास्थ्य, अच्छी शिक्षा, कौशल विकास और कार्य करने के साथ बेहतर नागरिक बनने के मौके देने के साथ सही उम्र में शादी किया जाना जरूरी है।
मल्लीताल के कोतवाल प्रीतम सिंह ने प्रतिभागियों को बच्चों से सम्बन्धित कानूनों, साइबर अपराधों व हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी। किशोर और किशोरी संगम में नैना, हेमा, नितिन, अंजलि ने अपने विचार व्यक्त किए।
आईसीडीएस भीमताल की विनीता सक्सेना ने नन्दा गौरा योजना व घरेलू हिंसा से बचने के बारे में जानकारी दी। विमर्थ संस्था की मैनेजिंग ट्रस्टी कंचन भण्डारी ने पाेक्सो कानून, साइबर अपराध व हिंसा के बारे में, बाल कल्याण समिति की सदस्य पुष्पा कांडपाल ने बाल कल्याण समिति के विषय में और सहयोग संस्था की मनमीत ने किशोरियों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। संचालन किशोरी समूह की मीरा जीना ने किया। आयोजन में भावना, नीलम, ऋषभ, हरीश, उपासना व अन्य ने सहयोग दिया।