केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने पावरलिफ़्टिंग के खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Share

20HSPO7 केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने पावरलिफ़्टिंग के खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-सीनियर राज्यस्तरीय पावरलिफ़्टिंग चौंपियनशिप का हुआ समापन

लखनऊ, 20 नवम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश पावरलिफ़्टिंग संघ के द्वारा सीनियर राज्यस्तरीय पावरलिफ़्टिंग चौंपियनशिप के दूसरे दिन रविवार को अंतिम मुकाबले में पुरुष वर्ग में लखनऊ की जबकि महिला वर्ग में फिरोजाबाद की टीम विजयी रही।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में चल रही पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में केंद्रीय आवास और शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर ने पहुंचकर विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन और पुरस्कार वितरित किया। चौंपियनशिप में आगरा के शैलेंद्र बघेल स्ट्रांग मैन एवं ग़ाज़ियाबाद की साक्षी पुनिया ने स्ट्रांग वुमन का ख़िताब जीता। शैलेंद्र बघेल ने स्क्वाट में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

इसमें चंदौली, वाराणासी, मिर्ज़ापुर, प्रयागराज, मेरठ, ग़ाज़ियाबाद, संभल, सीतापुर, लखनऊ सहित अन्य ज़िलों से 300 से ज्यादा खिलाड़ी व 15 दिव्यांग खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे थे।

इसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गिरिवर शंकर तिवारी, भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह, सतीश चंद्र दीक्षित, उप्र पॉवरलिफ्टिंग संघ के सचिव अनुज कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।