कुत्ते की तीन युवकों ने कर दी फांसी लगाकर हत्या, वायरल वीडियो की पुलिस ने जांच शुरू की

Share

14HREG23 कुत्ते की तीन युवकों ने कर दी फांसी लगाकर हत्या, वायरल वीडियो की पुलिस ने जांच शुरू की

गाजियाबाद, 14 नवम्बर (हि.स.)। ट्रोनिका सिटी क्षेत्र के इलायचीपुर गांव में कुत्ते को फांसी लगाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

दरअसल सोशल मीडिया पर लोमेश प्रधान नामक एक शख्स ने एक वीडियो वायरल किया है जिसमें तीन युवक एक काले रंग के कुत्ते को जंजीर से फांसी लगाते हुए दिख रहे हैं। यह वायरल वीडियो जनपद के इलायची गांव का बताया जा रहा है। पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, वैसे ही सक्रिय हो गयी तथा प्रकरश को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक देहात डॉ. इरज राजा का कहना है कि मामले की गम्भीरता से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।