30HREG330 भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिक्षक तमिल डेलिगेट्स का किया स्वागत
प्रयागराज, 30 नवम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में काशी तमिल संगमम कार्यक्रम के अंतर्गत काशी जा रहे तमिलनाडु के शिक्षक डेलिगेट्स का छिवकी स्टेशन पर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कार्यकर्ताओं के साथ सभी पर्यटकों का गाजे-बाजे के साथ पुष्प वर्षा करते हुए और चंदन टीका लगाकर उनका अभिनंदन किया। इसके साथ ही प्रयागराज आने का निवेदन किया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से राजन शुक्ला, राजेश केसरवानी, दिलीप केसरवानी, ओम प्रकाश मिश्रा, विनोद तिवारी, रामजी मिश्रा, अतुल सिंह मयंक यादव, मुकेश भारती, पार्षद नीलम यादव, मनीष कुशवाहा, संजय श्रीवास्तव, बबलू विधायक, सुनील विश्वकर्मा, पंकज तिवारी, नीरज एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन करते हुए स्वागत किया।