रोमांटिक सांग 'होता कमर में दरद' हुआ रिलीज - सरस जनवाद

रोमांटिक सांग ‘होता कमर में दरद’ हुआ रिलीज

Share

18HENT2 रोमांटिक सांग ‘होता कमर में दरद’ हुआ रिलीज

भोजपुरी का एक धमाकेदार सांग रिलीज किया गया है, जिसके दर्शकों का बहुत अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इसके बोल हैं “होता कमर में दरद” जिसमें पवन सिंह और गरिमा परिहार ने परफॉर्म किया हैं। इस सांग को पवन सिंह और भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरसिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है। सांग मे दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। इस सांग को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा व सुना जा सकता है।

सांग मे परिहार कह रही हैं कि होता कमर में दरद दवा से मोर सइयां जी काम नहीं करे कोई वैदा की दवाइया जी। पवन सिंह इस गाने में गरिमा से अपने आप को बचाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्हे इनकी बातों मे कोई इन्टरेस्ट नहीं है। इस सांग को अरुण बिहारी ने लिया है। सांग का म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया हैं। उल्लेखनीय है कि वी प्रांजल फिल्म क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत और सत्यजीत राय कृत भोजपुरी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मेरा भारत महान’ के निर्माता बिपुल सत्यजीत राय और सत्यजीत राय हैं। फिल्म का वितरण रेणु विजय फ़िल्म इंटरटेनमेंट निशांत उज्जवल कर रहे हैं। निर्देशक व डीओपी देवेन्द्र तिवारी हैं। फिल्म में रवि किशन, पवन सिंह, अंजना सिंह, मणि भट्टाचार्य, गरिमा परिहार, कमांडो अर्जुन यादव , अवकाश यादव और बीना यादव मुख्य भूमिका में हैं। लेखक अरविंद तिवारी हैं। संगीतकार छोटे बाबा बसही हैं। गीतकार अरुण बिहारी, अरविन्द तिवारी, प्रकाश बारूद, राजेश मिश्रा और विनय निर्मल हैं।