रतलाम, 23 सितंबर (हि.स.)। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के वाणिज्य विभाग में कार्यरत गौरव रघुवंशी, डिप्टी सीटीआई जो इंदौर में पदस्थ हैं, सीनियर नेशनल एक्वाटिक डाइविंग नेशनल चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त कर रतलाम मंडल के साथ ही साथ पश्चिम रेलवे का गौरव भी बढ़ाया है।
मंडल रेल प्रवक्ता खेमराज मीना के अनुसार 6 से 10 सितम्बर तक गुवाहाटी में सीनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इस चैंपियनशिप में पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के गौरव रघुवंशी भारतीय रेलवे टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शामिल हुए तथा इन्होंने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। रघुवंशी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए मंडल रेल प्रबंधक एवं रतलाम मंडल खेलकूद संघ अध्यक्ष विनीत गुप्ता द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया तथा भविष्य में उनके इस बेहतर प्रदर्शन को निरंतर बनाए रखने की शुभकामनाएं दी। इस दौरान वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एवं सचिव रतलाम मंडल खेलकूद संघ तथा मुख्य कल्याण निरीक्षक/खेलकूद रतलाम मंडल उपस्थित थे।