कुशीनगर में विधवा महिला की हत्या, पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया

Share

28HCRI2 कुशीनगर में विधवा महिला की हत्या, पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया

-डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

कुशीनगर, 28 सितम्बर (हि. स.)। रामकोला थाना क्षेत्र के मेहदीगंज गांव में मंगलवार की रात एक विधवा महिला की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह इसकी जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम घटना का सुराग लगाने में जुट गईं हैं। सन्देह के आधार पुलिस की अलग अलग टीमें हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

अनुसूचित वर्ग की मृतक विधवा महिला पूजा (30) के पति की मौत एक साल पूर्व हो गई थी। वह अपने दो बच्चों के साथ अकेले घर में रहती थी और मजदूरी कर भरण पोषण करती थी। पुलिस की शुरुआती छानबीन में हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पुलिस की कई टीमें घटना की हर पहलू से जांच कर रही हैं। जल्द ही पुलिस घटना का पर्दाफाश करेगी।