गाजियाबाद, 23सितम्बर(हि.स.)। एनसीआर क्षेत्र में लगातार हो रही भीषण बारिश के चलते जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय को 24 सितम्बर को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
निर्देश में कहा गया है कि भारी बारिश के कारण छात्रों को स्कूल आने में ना सिर्फ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्र छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर लगातार हो रही बारिश के चलते जिलाधिकारी के आदेश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी स्कूलों में कक्षा 01 से कक्षा 08 तक अवकाश रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आदेशों का कड़ाई से पालन किया जाए।