अनूपपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

Share

अनूपपुर, 23 सितंबर (हि.स.)। कोतमा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे के समीप खेत में परिस्थितियों में 30 वर्षीय युवक का शव मिला है। शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों शव को देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

पुलिस की जानकारी के अनुसार मृतक विष्णु प्रजापति निवासी वार्ड क्रमांक 4 कोतमा गुरिवार की रात्रि 8 बजे अपने घर से निकला था। जिसका शव सुबह नेशनल हाईवे किनारे खेतों में पड़ा मिला। मामले के संबंध में बताया गया कि युवक का शव दोपहिया वाहन के नीचे दबा हुआ था। प्रथम दृष्टया देखने पर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जिस पर पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस के द्वारा इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए एक संदेही को हिरासत में लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं एक अन्य संदेही की तलाश की जा रही है। पुलिस की एक टीम अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस पीएम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है जिसके बाद ही घटना पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी।