रतलाम: सिगरेट पीते हुए मां काली के चित्र के प्रदर्शन पर डायरेक्टर के विरूद्ध एक वकील ने रिपोर्ट दर्ज करवाई

Share

रतलाम, 6 जुलाई (हि.स.)। मां काली का अपमान करने पर फिल्म डायरेक्टर लीना मनीमेेकलाई केे विरूद्ध रतलाम में धारा 153 क, 295 क, 504 आईपीसी के अंतर्गत अपराधी प्रकरण दर्ज हुआ है।

यह प्रकरण बुधवार को फरियादी प्रशांत ग्वालियरी पुत्र सुखलाल ग्वालियरी एडव्होकेट की रिपोर्ट पर स्टेशन रोड़ थाना पुलिस ने दर्ज किया। ग्वालियरी ने लिखित आवेदन लीना मनीमेेकलाई डायरेक्टर डाक्यूमेंट्री काली केे विरूद्ध थाने में पेश किया, जिसका अवलोकन करते हुए अपराध धारा 153 क, 295 क, 504 भादवि का प्रथम दृष्टया पाए जाने से कायमी की गई।

फरियादी का कहना है कि उक्त डायरेक्टर ने ट्यूटर हेंडल द्वारा ट्वटीर पर काली नामक डक्यूमेंंट्री के पोस्टर को पोस्ट किया गया, संबंधित पोस्ट में मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया, जो कि अत्यंत अपमानजनक होकर करोड़ों हिंंदुओं की भावनाएं आहत करनेे वाला है। इस कृत्य द्वारा देश का सौहार्दपूर्ण माहौल तथा साम्प्रदायिक तनाव पैदा किया जा रहा है। फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज करवाकर निवेेदन किया है कि लीना मनीमेेकलाइ के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।