अमन चैन के साथ अदा की गई ईद-उल-ज़ुहा की नमाज

Share

-सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस का रहा सख्त पहरा

औरैया, 10 जुलाई (हि.स.)। मुस्लिम समुदाय के लोग ईद-उल-ज़ुहा (बकरीद) का त्योहार हर्षोंल्लास साथ मना रहे हैं। इससे पहले ईदगाह और मस्जिदों में नमाजियों ने नमाज अदा की। इस दौरान ईदगाह जाने वाले रास्तों में काफी चहल-पहल और एक अजीब रौनक नजर आयी। क्या बूढ़े और क्या बच्चे सभी नए-नए कपड़े पहनकर अपने-अपने घरों से ईदगाह के लिए रवाना हुए।

दगाह में ईद की नमाज़ 7:15 बजे पर बाबा का पुर्वा स्थित ईदगाह में सात बजे और जामा मस्जिद आस्ताना आलिया समदिया में आठ बजे ईद-उल-ज़ुहा की नमाज़ अदा की गई। नमाज के बाद मुल्क में अमनचैन व भाईचारा कायम रहने की दुआएँ मांगी गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन तैनात रहा। नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे से गले लगकर नमाजियों ने बधाईयां दी। बकरीद पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में काफी खुशी का माहौल देखने को मिला रहा है।