मुरादाबाद, 06 जून (हि.स.)। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मण्डल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) सुधीर सिंह ने बताया कि सोमवार को मण्डल रेल प्रबंधक अजय नन्दन ने मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय में मुरादाबाद रेल मण्डल के अलग-अलग स्टेशनों से पहुंचे 10 टिकट चेकिंग कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि सम्मानित हुए 10 कर्मचारियों को माह मई 2022 में यात्रियों से अच्छे व्यवहार तथा बिना त्रुटि के अपने कार्य को करने के लिए तथा सर्वाधिक रेल राजस्व अर्जित करने के लिए यह पुरस्कार डीआरएम द्वारा प्रदान किया गया। सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में जितेंद्र कुमार सीआईटी मुरादाबाद, अशोक कुमार टीटीई मुरादाबाद, संजीव कुमार (तृतीय) टीटीई मुरादाबाद, मनोज कुमार शर्मा सीआईटी मुरादाबाद, दिवाकर रंजन टीटीई मुरादाबाद, उदय कांत टीटीई बरेली, विशाल शर्मा सीआईटी बरेली, अरुण कुमार सीआईटी बरेली, मुकेश कुमार (प्रथम) सीआईटी हापुड़, वीके शर्मा सीआईटी हापुड़ को मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय में प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरण के दौरान अपर मण्डल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) निर्भय नारायण सिंह, अपर मण्डल रेल प्रबंधक (ओपी) राकेश सिंह, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) सुधीर सिंह उपस्थित रहे। सभी अधिकारीयों ने कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी ।