सोनीपत से बिहार तस्करी को जा रही थी अवैध शराब, राया पुलिस और एसओजी सर्विलांस में पकड़ी अवैध शराब
मथुरा, 06 जून (हि.स.)। थाना राया पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने सोमवार को संयुक्त कार्यवाही करते हुए आम से लदे ट्रक में गुप्त केबिन में छिपाकर 312 पेटी अवैध शराब बिहार तस्करी को जाती जब्त की है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
थाना राया प्रभारी उमेश चन्द्र त्रिपाठी व प्रभारी सर्विलांस सैल उ0नि0 सोनू कुमार एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोमवार नोएडा से आगरा की तरफ यमुना एक्सप्रेस-वे माइल स्टोन 112 पर आम से लदे हुए दस टायरा ट्रक संख्या यूपी13 एटी 0335 की तलाशी ली तो उसके गुप्त केबिन के अन्दर 312 पेटीयां नाजायज अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए सतीश पुत्र हरीसिंह नि0 ग्राम सिसाना थाना खरखोदा जिला सोनीपत हरियाणा, सत्यभान पुत्र रामवीर सिंह नि0 ग्राम सिसाना थाना खरखोदा जिला सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
राया प्रभारी निरीक्षक उमेश चन्द त्रिपाठी ने बताया कि जब्त शराब हरियाणा मार्का की है, जिसमें बोतल मैक्डोनल्डस 45 पेटियां, हाफ की 147 पेटियां, क्वार्टर की 120 पेटियां है। पकड़े गए तस्कर यह शराब सोनीपत से बिहार तस्करी को ले कर जा रहे थे।
