विदिशा, 9 जून (हि.स.)। राज्य अतिथि सदगुरू जग्गी वासुदेव का गुरुवार को विदिशा आगमन हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर नगरवासियों ने खड़े होकर उनका अभिभादन और स्वागत किया। गौरतलब है कि सद्गुरू जग्गी वासुदेव द्वारा मिट्टी बचाओ, सेव स्वाईल अभियान का संदेश देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके द्वारा भ्रमण कर दिया जा रहा है।
सदगुरू जग्गी वासुदेव गुरूवार को सुबह सागर से भोपाल के लिए रवाना हुए। रास्ते में विदिशा में राष्ट्रीय राजमार्ग आशीष मंगल वाटिका के समीप जिले के गणमान्य नागरिकों, स्वंयसेवी संस्थाओं और समाजसेवियों ने मिट्टी बचाओ अभियान में सहभागिता निभाने के संदेश में सहभागिता निभाने की सहमति अभिवादन के माध्यम से दी है। सद्गुरु यहां से भोपाल पहुंचेंगे और यहां लाल परेड मैदान पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे।