समाज में धर्म प्रचार के लिए बुराई को समाप्त करना पड़ेगा : पीठाधीश्वर शंकराचार्य

Share

झांसी,23 जून (हि.स.)। वर्तमान समय में कलयुग चल रहा है और इस कलयुग में अधर्म को बढ़ावा मिल रहा है, अधर्म को समाप्त और धर्म को समाज में बढ़ाने के लिए धर्म के प्रचार के लिए बुराई को समाप्त करना पड़ेगा।

श्रद्धालुओं जनमानस को धर्म के बढ़ावे के लिए गलत सोच और गलत लोगों का बहिष्कार करना पड़ेगा और भटके हुए लोगों को धर्म की ओर अग्रसर करना पड़ेगा। उक्त भाव अनंत विभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य भानपुरा पीठाधीश्वर ने गुरुवार को श्री श्री 1008 श्री मां काली सिद्धि विद्या पीठ लक्ष्मी गेट बाहर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रकट किए।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को सेवा ,स्वाध्याय, संयम, साधना और सत्संग का निरंतर रसपान करना पड़ेगा। साथ ही सनातन समाज को शुद्ध भोजन दिव्य शुद्धि , क्रिया शुद्धि कार्यों को यथावत शतरज के अनुपात में पालन करना पड़ेगा। प्रधान पुजारी पंडित अजय त्रिवेदी ने बताया कि धर्म को बढ़ावा देने के लिए श्री श्री 1008 महाकाली सिद्धि विद्या पीठ पर लक्ष्मी गेट बाहर प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन में नगर के सैकड़ों श्रद्धालु भक्त इसका रसपान करेंगे और यह सभी धर्म रूपी प्रवचन यज्ञ में अपनी सहभागिता करेंगे।

पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से रविंद्र त्रिवेदी, सुरेंद्र त्रिवेदी, महेंद्र त्रिवेदी, देवेंद्र त्रिवेदी, बाल किशन साहू, कुशाग्र त्रिवेदी, अंकुर बट्टा, अंकुर उपाध्याय, देवांग गुप्ता, अनूप खरे, मुकेश साहू, सुमित बाबा, जितेंद्र वर्मा आदि भक्तगण उपस्थित रहे। सभी का आभार व्यवस्थापक अरुण त्रिवेदी द्वारा किया।